August 20, 2026

कर्नाटक के तुमकूरु में वार्षिक मेले के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

कर्नाटक
कर्नाटक के तुमकूरु में सिद्धगंगा मठ में वार्षिक मेले के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक चार मार्च को मेले के दौरान लड़की अपने दोस्त के साथ पास की पहाड़ी पर बैठी थी।

पुलिस के मुताबिक उन पर नजर रखने वाले तीन युवकों ने वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करते हुए कहा कि वे उसका वीडियो सार्वजनिक कर देंगे। इसके बाद आरोपी युवक लड़की को यहां के पास बंदेपाल्या इलाके में ले गए और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया।

 

You may have missed