बैतूल
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में अचानक एक शख्स की मौत हो गई। मृतक हाईवे का निर्माण कार्य कर रही कंपनी का कर्मचारी था और वह चिचोली का रहने वाला है। मृतक का नाम जसवंत बाबूलाल है। जसवंत नाश्ते की दुकान पर समोसा खाने के लिए गया था और समोसा लेकर वह बेंच पर बैठकर खाने लगा। अचानक कुछ देर बाद वह बेंच से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
इसके बाद नाश्ते की दुकान पर मौजूद लोगों ने उनको हिला कर देखा लेकिन कोई भी हरकत नजर नहीं आई। तुरंत इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने जब मृतक की जेब चेक की तो उसके पास एक पर्ची मिली, जिस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिखा था और पर्ची पर जसवंत बाबूलाल लिखा था।
प्राथमिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। जसवंत मूलतः दतिया जिले का रहने वाला है और ग्राम गढ़ा में क्रेशर पर काम करता है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू