खरगापुर
खरगापुर थाने में पुलिस अभीरक्षा से एक दुराचार के आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस हिरासत से आरोपी के भाग जाने से महकमे में हड़कंप मच गया है एसपी ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। साथ ही फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
खरगापुर थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि 18 मई को युवती की शिकायत शिकायत पर पिपरा बिलारी गांव निवासी 26 बर्ष मूरत यादव के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। 19मई को आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के लिए आरोपी को थाने में लाया गया। इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि तत्काल आरोपी की तलाश के लिए टीम रवाना की गई ,लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला इसके बाद वरीष्ट अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया गया ।घटना की चार दिन बी जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी ।
इस मामले में एसपी ने
तीन पुलिसकर्मी को लाईन अटैच किया
खरगापुर थाने से दुष्कर्म के आरोपी के फरार हो जाने के मामले में सपा ने थाने में पदक तीन कर्मचारियों को प्लान अटैच कर दिया है एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि थाने में पद पदस्थ आरक्षक प्रधान आरक्षक और संतरी को लाईन अटैक किया गया पूरे मामले की जांच की जा रही है फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है जल्दी उसे गिरफ्तार किया जाएगा

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू