डिंडौरी
कोतवाली अंतर्गत अमरकंटक मार्ग पर टांकी नाला के पास तेज रफ्तार बस चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में सवार दोनों छात्र की मौत हो गई। सूचना पर 108 वाहन द्वारा दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की विवेचना शुरू की। घटना शनिवार की दोपहर लगभग तीन बजे के आसपास की बताई गई है।
बस अमरकंटक से डिंडौरी की ओर आ रही थी, वहीं बाइक सवार छात्र डिंडौरी से गाडासरई सडवाछापर जा रहे थे। दुर्घटना में बाइक में सवार आशीष झारिया पिता भूपेन्द्र झारिया उम्र 18 वर्ष और विवेक बंसल पिता अनुज बंसल उम्र 18 वर्ष दोनों निवासी ग्राम सडवाछापर की मौत हुई है।
सूचना मिलते ही 108 वाहन से दोनों छात्र को जिला अस्पताल लाया गया, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया गया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू