भोपाल
राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा करते हुए वाकआउट कर दिया। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस विधायक राम निवास रावत ने आरोप लगाया कि सरकार राज्यपाल से झूठ बुलवा रही है। वहीं अभिभाषण के दौरान ही कांग्रेस विधायकों ने भाजपा के संकल्प पत्र को लहराते हुए सदन के अंदर जमकर नारेबाजी की।
रामनिवास रावत ने सबसे पहले अभिभाषण के बीच में टोका-टाकी की। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाए। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी गेहूं और धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर अभिभाषण के बीच में ही टोका-टाकी की। नेता प्रतिपक्ष के बाद कांग्रेस के कई विधायक खड़े हो गए और भाजपा के संकल्प पत्र को लहराने लगे। इसके साथ ही सभी ने नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी के बीच में ही कांग्रेस ने सदन से वाकआउट कर दिया। हालांकि यह वाकआउट और हंगामा राज्यपाल के अभिभाषण पढ़ने के अंतिम समय में हुआ। कांग्रेस ने सदन से बाहर आकर आरोप लगाया कि सरकार अपने संकल्प पत्र पर काम नहीं कर रही है।
राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में 50 लाख से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया है। जहां-जहां मध्य प्रदेश में श्री राम और श्री कृष्ण के कदम पड़े हैं उन स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। 724 किलोमीटर लंबी 10000 रुपए से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है। केन-बेतवा, पार्वती- कालीसिध-चंबल लिंक परियोजना प्रदेश विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू