कोरबा
कोरबा में आत्महत्या करने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसमें युवक ने रेलवे स्टेशन में 22 फीट खम्भे में चढ़कर ओएचई तार पर कूद कर अपनी जान दे दी.
युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हुई. वहीं तार पर कूदने के बाद शॉर्ट सर्किट होने से हड़कंप मच गया. कोरबा रेलवे स्टेशन के दो नम्बर प्लेटफार्म पर युवक के आत्महत्या करने के बाद यात्रियों की भीड़ लग गई. वहीं घटना की सूचना चांपा जीपीएफ को सूचना दी गई.
घटना के कई घंटे के बाद चांपा जीआरपी मौके पर पहुंचकर युवक की पहचान कार्रवाई शुरू की. इसके पहले भी कई बार ऐसा घटना सामने आई है, जिसमें जांच के लिए 35 किलोमीटर दूर चांपा से जीआरपी को कोरबा आना पड़ता है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय