मेरठ
यूपी के मेरठ की एक मस्जिद में घुसकर एक युवक ने इमाम को गोली मार दी गई। इसके बाद वह तमंचा वहीं फेंककर फरार हो गया। गोली मारने वाला युवक मंदबु्द्धि बताया जा रहा है। इमाम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह साढ़े छह बजे के करीब हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि शनिवार की रात मंदबुद्धि युवक अपनी याददाश्त का उपचार कराने इमाम के पास आया था। इमाम ने डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी और उपचार से मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी युवक नाराज हो गया और इस वारदात को अंजाम दे दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मुरलीपुरा निवासी मौलाना नईम लिसाड़ी गेट की शहजाद कॉलोनी में कासमी मस्जिद में इमाम हैं। इमाम के पास शनिवार रात को स्थानीय निवासी मंदबुद्धि युवक सरताज अपना उपचार करने आया था। सरताज ने बताया कि उसकी याददाश्त कमजोर है और कुछ भी याद नहीं रहता है। इमाम ने उपचार करने से मना कर दिया और डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी थी। इसी बात को लेकर आरोपी सरताज ने मौलाना को धमकी दी थी।
रविवार की सुबह नमाज के बाद मौलाना नईम मस्जिद में ही थे। इसी दौरान आरोपी सरताज तमंचा लेकर आया और मौलाना के सिर पर फायर कर दिया। गोली कनपटी पर जाकर लगी। मौलाना को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर दौड़ी। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन