भोपाल
पुराने शहर के मंगलवारा थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरे युवक ने कमरे में फांसी लगा ली। वह बीना स्थित पावर ग्रिड का कर्मचारी था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से अभी खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। युवक इलाज कराने के लिए भोपाल आया था।
आने से पहले चचेरे भाई को दी थी सूचना
मंगलवारा थाना पुलिस के मुताबिक खिमलासा रोड, बीना निवासी 43 वर्षीय प्रदीप भावसार बीना स्थित पावर ग्रिड में काम करता था। प्रदीप का चचेरा भाई पंकज भोपाल में रहता है। प्रदीप ने पंकज को फोन कर बताया था कि वह अपने स्वास्थ्य की जांच कराने गुरुवार को भोपाल आएगा। बुधवार रात प्रदीप भोपाल आकर मंगलवारा में छावनी रोड स्थित इंडिको होटल के कमरा नंबर-105 में रुक गया था। सुबह वह अपना चेकअप कराने के लिए शाहपुरा के एक निजी अस्पताल गया था। जांच कराने के बाद वापस होटल में आ गया था।
बेडशीट का फंदा बनाकर लटका
गुरुवार शाम चार बजे पंकज ने प्रदीप को दो-तीन बार फोन लगाया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर पंकज होटल पहुंचा। काफी आवाज देने पर भी प्रदीप ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो होटल के स्टाफ की मदद से दरवाजा खुलवाया। अंदर प्रदीप फांसी पर लटका हुआ था। उसने पलंग पर बिछी चादर को पंखे से बांधकर फांसी लगा ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू