बहराइच.
प्रदेश सरकार की ओर से 27000 स्कूलों को बंद किए जाने के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। प्रदेश सरकार के कुछ अधिकारियों ने कम संख्या वाले स्कूलों को दूसरे स्कूल में समायोजित करने और ऐसे विद्यालयों को बंद करने की सलाह दी थी। इसकी संख्या पूरे प्रदेश में 27000 है यह खबर समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों को जानकारी हुई तो नाराजगी बढ़ने लगी। इस मामले को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप पाठक की अगुवाई में पदाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया सभी का कहना है कि छात्र अनुपात के हिसाब से वैसे ही स्कूल कम हैं और सरकार खुले स्कूलों को बंद करने में तुली हुई है। सभी ने टीईटी पास अभ्यर्थियों को रोजगार देने समेत अन्य मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को दिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल