नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) ने तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य बिगड़ने का दावा किया है। पार्टी ने कहा कि जेल में केजरीवाल का वजन लगातार गिर रहा है। अब तक 8 किलो तक वजन गिर चुका है। इस तरह वजन में गिरावट होना चिंताजनक बात है।
आम आदमी पार्टी ने कहा कि 21 मार्च को गिरफ्तारी के दौरान सीएम केजरीवाल का वजन 70 किलो था। 2 जून को वजन घटकर 63.5 किलो हुआ। शनिवार 22 जून को वजन और घटकर 62 किलो हो गया। इस तरह अब तक उनका वजन 8 किलो तक गिर चुका है। पार्टी ने कहा कि एम्स के मेडिकल बोर्ड ने सीएम केजरीवाल के घटते वजन को देखकर उनकी डाइट में पराठा और पूड़ी भी शामिल करने के लिए कहा है।
हार्ट और कैंसर संबंधी टेस्ट नहीं हुए: AAP
आप ने कहा कि एम्स ने अभी तक केवल खून से संबंधित कुछ टेस्ट ही करवाएं हैं। हार्ट व कैंसर से संबंधित टेस्ट अब तक नहीं हुए है। सीएम केजरीवाल के वजन लगातार घटने को मैक्स के डॉक्टरों ने गंभीर माना था और कई टेस्ट कराने को कहा था, जिसके लिए सीएम केजरीवाल ने अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने नहीं माना।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल