इंदौर.
पुलिस ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा के पीछे के मास्टर माइंड अब्दुल मलिका को दिल्ली से गिफ्तार कर लिया है। आठ फरवरी को हुई हिंसा के बाद से वह फरार चल रहा था। उत्तराखंड पुलिस उसे काफी समय तलाश रही थी। बनभूलपुरा में आठ फरवरी को हिंसा हो गई थी। दरअसल, नगर निगम व प्रशासन वहां किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंचा था। उस जगह पर अब्दुल मलिक ने किया कब्जा किया हुआ था। अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान वहां हिंसा भड़क गई, जिससे नगर निगम को 2.44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
अब्दुल मलिक से होगी नुकसान की भरपाई
नगर निगम इस नुकसान की भरपाई अब्दुल मलिक से करने की कार्रवाई कर रही है। उसने अब्दुल मलिक को नोटिस भी भेजा, लेकिन उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। अब्दुल मलिक से तहसील के जरिए वसूली की जाएगी।
ये हुआ था नुकसान
नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार बुलडोजर, ट्रैक्टर, यूटिलिट वाहन, गारबेज टिप्पर, बोलेरे वाहन, ट्राली समेत तमाम तरह के उपकरण नष्ट हो गए थे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान