भोपाल
आयुष्मान भारत योजना में हर तरह के ब्लड कैंसर (ल्यूकीमिया) सहित लगभग 400 प्रकार की बीमारियां और जुड़ेंगी। एक अप्रैल से इन बीमारियों के उपचार की सुविधा हितग्राहियों को मिलने लगेगी। मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना का संचालन करने वाला राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएचए) इसके पैकेज तैयार कर रहा है। इसमें लिवर और पेट संबंधी बीमारियों के अतिरिक्त सर्जरी, किडनी और कैंसर जैसी बीमारियों के पैकेज शामिल किए जाएंगे। अभी इन बीमारियों के उपचार की सुविधा नहीं होने की वजह से पात्र रोगियों को खुद खर्च उठाना पड़ रहा है। बता दें कि अभी लगभग 1500 बीमारियों का पैकेज योजना में शामिल है।
आयुष्मान भारत योजना के अधिकारियों ने बताया कि नए पैकेजों में सभी प्रकार के ट्रांसप्लांट के अतिरिक्त ऐसी बीमारियों को शामिल किया जा रहा है, जिनमें जांच का खर्च बहुत अधिक है। नया पैकेज तैयार होने के बाद लगभग सभी बीमारियां योजना की परिधि में आ जाएंगी। सरकार लोकसभा चुनाव के पहले नई बीमारियां शामिल करने जा रही है, जिससे चुनाव में लाभ मिल सके।
अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार द्वारा बनाए गए पैकेज में जो बीमारियां नहीं हैं उन्हें शामिल किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस योजना में प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक का निश्शुल्क कैशलेस उपचार निजी और सरकारी अस्पतालों में दिया जाता है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू