भोपाल
श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने समाजवादी पार्टी (सपा) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे अपने इस्तीफे में मिर्ची बाबा ने लिखा है कि समाजवादी पार्टी की सर्वधर्म की विचारधारा के साथ जुड़ा था, लेकिन देखने में आ रहा है कि समाजवादी पार्टी अब अपनी मूल धारा से भटक कर एक वर्ग विशेष तक सीमित होकर रह गई है।
इतना ही नहीं संपूर्ण हिंदुत्व की आस्था का केंद्र प्रभु श्रीराम की मूर्ति स्थापना में भी शामिल न होकर अपनी हिंदुत्व विरोधी विचारधारा को प्रमाणित किया है। पार्टी के इस कृत्य से मेरा मन बहुत आहत हुआ है। इस कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।
समाजवादी पार्टी को अलविदा कहने के बाद मिर्ची बाबा के भाजपा में जाने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि पूर्व गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा से उनके निवास पर हाल ही में मिर्ची बाबा की मुलाकात के फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए थे। उसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू