August 31, 2026

शराब के नशे में वाहन चलाने वाले तीन बाइक चालकों पर हुई कार्रवाई

अनूपपुर

 पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर्र रहमान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मन्सूरी के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से दुर्घटना के मुख्य कारण शराब के नशे में वाहन  चलाने को रोकने के लिए ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित कर कार्यवाही  हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, अभियान के तहत दिनांक 21/08/24 को तीन बाइक चालकों को वाहन चेकिंग के दौरान ब्रीथ एनालाइजर से चेक करने पर नशे की हालत में वाहन चलाते पाया गया। इन वाहन चालकों पर एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए वाहन  जप्त किया गया तथा जुर्माना हेतु प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु तैयार किया गया।

 

You may have missed