संस्कृति, पर्यटन मंत्री लोधी से मिले अभिनेता अमित सयाल
बोले फ़िल्म पर्यटन की दृष्टि से मध्यप्रदेश उपयुक्त स्थान
भोपाल
संस्कृति, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी से अभिनेता अमित सयाल ने उनके निवास पर भेंट की। उन्होंने मंत्री लोधी से मध्यप्रदेश में फ़िल्म शूटिंग के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की नैसर्गिक सुंदरता अद्भुत है और यहाँ फिल्मों के लिए बहुत ही उपयुक्त स्थान है। यहां की ऐतिहासिक धरोहर, प्राकृतिक सुंदरता और अनुकूल वातावरण फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करता है। स्याल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा फिल्म शूटिंग के लिए सिंगल विंडो अनुमति की व्यवस्था बहुत अच्छी है। इस दौरान उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों के ट्रेलर भी मंत्री लोधी को दिखाए।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान