उज्जैन
टीवी कलाकार और अभिनेत्री ऐश्वर्या पाठक आज बाबा महाकाल के दरबार में भस्म आरती करने पहुंची थीं। जहां उन्होंने भगवान की सुबह होने वाली भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान वे नंदी हॉल में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दीं। बाबा महाकाल के निराकार से सरकार होने के दर्शन करने के बाद प्रसिद्ध अभिनेत्री ऐश्वर्या पाठक ने मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल की भस्म आरती देखकर बहुत अच्छा लगा। मैं आज धन्य हो गई।
बाबा महाकाल से कुछ भी मांगने की जरूरत नहीं है, उन्हें जो देना है वह हमें देंगे। आपने बताया कि आने वाले दिनों में मेरी दो फिल्म आने वाली हैं इसके बारे में मैं अभी तो नहीं बता सकती, लेकिन जल्द ही बाबा महाकाल के इसी आंगन से मैं इस बारे में सभी को बताऊंगी। आपने बताया कि टीवी के कई सीरियल पर मैं काम कर चुकी हूं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू