खंडवा
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में सोमवार दोपहर तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान नर्मदा नदी में नाव पलटने एक बच्चे की मौत और एक व्यक्ति लापता होने के बाद प्रशासन की नीद खुली है। कलेक्टर ने बगैर लाइफ जैकेट के किसी भी सवारी को बैठाने पर नाव का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए है। इसके बाद मंगलवार से नगर परिषद और पुलिस का अमला घाटों पर नजर रख रहा है। इधर नाव पलटने से लापता गुजरात पुलिसकर्मी कार्तिक की तलाश में सुबह से अमला जुटा हुआ है।
कोटितीर्थ घाट पर गहराई ज्यादा होने से आ रही दिक्कत
24 घंटे होने को आए लापता व्यक्ति कार्तिक बेलड़िया का अभी तक पता नहीं हो लग सका है। बताया जाता है कि कोटितीर्थ घाट क्षेत्र में नर्मदा का जलस्तर काफी गहरा होने से यहां शव की तलाश चुनौती साबित होती है।
गुम पुलिसकर्मी कार्तिक बेलड़िया की तलाश के संबंध में ओंकारेश्वर थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि गोताखोर की मदद से तलाश की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ रश्मि व्यास के परिवार के करीबी गुजरात से ओंकारेश्वर आ चुके हैं। बालक दक्ष का अभी तक दाह संस्कार नहीं किया गया है।परिवार अपने पैतृक गांव जाकर ही अंतिम संस्कार करना चाहता हैं। वहीं दूसरी तरफ रेस्क्यू टीम थाना प्रभारी के नेतृत्व में लगातार सर्चिंग कर रही है परिवार का कहना है कि कार्तिक का पता लगने के बाद ही वापस लौटेंगे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू