भोपाल
मध्यप्रदेश के विभिन्न संस्कृत शिक्षण संस्थान शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान म.प्र. से नवीन सम्बद्धता प्राप्त करने अथवा सम्बद्धता नवीनीकरण के लिए एम.पी.ऑनलाइन के माध्यम से 30 दिसंबर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गये है।
जारी परिपत्र अनुसार प्रदेश के शासकीय/आदर्श संस्कृत विद्यालय/अशासकीय संस्कृत विद्यालय/शासकीय संस्कृत महाविद्यालय/ परम्परागत सामान्य संस्कृत विद्यालय एवं प्राच्य आवासीय संस्कृत विद्यालय (छात्रावास युक्त) संस्कृत विद्यालयों को वर्तमान में प्रचलित पाठ्यक्रम के आधार पर, संस्थान से सम्बद्धता हेतु एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा।
संबंधित संस्कृत विद्यालयों को इस संबंध में एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से 30 दिसंबर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सभी सहपत्रों सहित आवेदन (केवल नवीन संबद्धता हेतु) की हार्डकॉपी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 30 जनवरी तक जमा करानी होगी। वहीं नवीन सम्बद्धता प्राप्त करने अथवा सम्बद्धता नवीनीकरण के लिए आवेदन की हार्ड कापी सभी सहपत्रों सहित महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान में 15 फरवरी तक जमा करानी होगी।
संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संस्थाओं द्वारा दिये आवेदन के आधार पर विद्यालयों का निरीक्षण कर निरीक्षण प्रतिवेदन एवं विभागीय अनुमति अनुशंसा (केवल नवीन सम्बद्धता हेतु) एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल पर 29 फरवरी तक दर्ज करना होगा। वहीं संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अनुशंसा उपरांत निरीक्षण प्रतिवेदन, विभागीय अनुमति की हार्डकापी (केवल नवीन सम्बद्धता हेतु) महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान कार्यालय में 10 मार्च तक जमा करानी होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी की अनुशंसा व रिपोर्ट के आधार पर महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान द्वारा 10 मार्च 2024 से संस्कृत शिक्षण संस्थानों की सम्बद्धता जारी की जावेगी। नवीन सम्बद्धता पाने अथवा सम्बद्धता नवीनीकरण के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी एम.पी.ऑनलाइन पोर्टल पर देखी जा सकती है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू