आगरा
यूपी के ताज नगरी आगरा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है। यहां शादी के बाद दुल्हन ने तबीयत खराब का बहाना बनाकर दूल्हे को 10 दिन तक सुहागरात नहीं मानने दिया। इसके बाद प्रेमी के साथ महिला फरार हो गई। इस घटना के बाद दूल्हा हैरान रह गया है। पति के पैरों तले जैसे जमीन खिसक गई हो। थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस शिकायत के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है।
दरअसल, फतेहाबाद क्षेत्र के गांव की लड़की की शादी 22 अप्रैल को शमशाबाद की रहने वाली लड़की से हुई थी। शिकायत में पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि शादी के पहले दिन से पत्नी का व्यवहार बदल गया था। वह तबीयत खराब का बहाना बना रही थी। यही नहीं उसने पहले दिन से ही सुहागरात मनाने को मना कर दिया। इसके बाद पत्नी मायके चली गई। युवक पहली मई को फिर पत्नी को वापस लाने गया। पत्नी ने रास्ते में सिर दर्द की बात कहकर दवा ली थी। इसके बाद रास्ते में बाइक सवार युवक आए। गाड़ी रोकने की बात कही। वह गाड़ी से उतरी और उसके गाड़ी पर सवार होकर चल गई। पत्नी के फरार होने पति चिल्लाता रहा पर उसकी पत्नी ने नहीं सुना। घटना से आहत पति ने पुलिस से गुहार लगाई है। इस पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान