भोपाल: 25 जून 2025
प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स भोपाल चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं अस्पताल प्रशासन के क्षेत्र में निरंतर एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के रूप में उभर रहा है। इसकी बढ़ती प्रतिष्ठा को देखते हुए देश के प्रमुख संस्थानों के छात्र व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु एम्स भोपाल का चयन कर रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि एम्स भोपाल अब चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी के क्षेत्र में एक उभरता हुआ अग्रणी राष्ट्रीय संस्थान बन चुका है। एम्स भोपाल इस उपलब्धि पर अत्यंत गौरव महसूस करता है और देश के लिए स्वास्थ्य पेशेवरों एवं शोधकर्ताओं को तैयार करने हेतु अपने शैक्षणिक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सतत प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में, आईआईएचएमआर विश्वविद्यालय, जयपुर के 2024 बैच के एमबीए इन हॉस्पिटल एंड हेल्थ मैनेजमेंट पाठ्यक्रम से जुड़े डॉ. निक्की पदम, डॉ. श्रेयश प्रजापति और श्री प्रीयेश चौहान ने हाल ही में एम्स भोपाल के अस्पताल प्रशासन विभाग में 75 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए रिपोर्ट किया। इस इंटर्नशिप के दौरान छात्र अस्पताल प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं — जैसे संगठनात्मक योजना, संचालन प्रणाली, रोगी देखभाल प्रबंधन, विभागीय समन्वय, और स्वास्थ्य सेवा संचालन की बारीकियों — को व्यावहारिक रूप से सीख रहे हैं। यह प्रशिक्षण उन्हें एक तृतीयक स्वास्थ्य संस्थान की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक संरचना और दैनिक प्रबंधन की चुनौतियों को समझने में सक्षम बना रहा है।
इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा, “इस तरह के इंटर्नशिप कार्यक्रम भविष्य के स्वास्थ्य सेवा प्रबंधकों को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जहां उन्हें अस्पताल संचालन की वास्तविक व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जा रही है।” आईआईएचएमआर विश्वविद्यालय, जयपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मेधावी छात्रों की उपस्थिति इस बात की पुष्टि करती है कि एम्स भोपाल एक अग्रणी स्वास्थ्य संस्थान के रूप में राष्ट्रीय पहचान स्थापित कर चुका है। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम एम्स भोपाल की एक उत्कृष्ट प्रशासनिक शिक्षण केंद्र के रूप में भूमिका को और भी सशक्त करते हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू