August 12, 2026

एम्स भोपाल ने पराक्रम दिवस पर टीबी मुक्त भारत के लिए संकल्प लिया

भोपाल: 24 जनवरी 2025

एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के मार्गदर्शन में, 23 जनवरी, 2025 को एम्स भोपाल में “टीबी शपथ समारोह” का आयोजन किया गया। यह शपथ समारोह भारत सरकार द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म वर्षगांठ पर 2021 में घोषित ‘पराक्रम दिवस’ के अवसर पर आयोजित किया गया। यह दिन नागरिकों, युवाओं को नेताजी द्वारा दर्शाए गए साहस और राष्ट्रीय गौरव को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में, टीबी कोर कमेटी के सदस्य और सम्बंधित स्टाफ ने भारत को टीबी मुक्त बनाने की शपथ ली। प्रो. सिंह ने कोर कमेटी के सदस्यों को संगठन के माध्यम से विशेष अभियान चलाने की सलाह दी, जिसमें टीबी मरीजों की पहचान, जागरूकता और विभिन्न वर्गों में संवेदनशीलता बढ़ाने पर जोर दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि, एम्स भोपाल टीबी उन्मूलन के लक्ष्य की दिशा में योगदान देने और नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान का प्रत्येक विभाग और स्वास्थ्य सेवा कार्यकर्ता इसमें अपनी पूरी क्षमता से सहयोग करेगा।” आने वाले हफ्तों में एम्स भोपाल विभिन्न विभागों और स्वास्थ्य सेवा कार्यकर्ताओं के सहयोग से व्यापक टीबी अभियान में अधिकतम योगदान देगा।

You may have missed