भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में डिफेंस कॉलेज दिल्ली से प्रशासन अकादमी, भोपाल में प्रशिक्षण के लिए आए वायु सेना के अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस 15 सदस्यीय दल में मंगोलिया, ब्राज़ील, भूटान, म्यांमार और श्रीलंका के अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारी दल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदेश में उज्जैन, धार सहित विभिन्न स्थलों के भ्रमण और योजनाओं के अध्ययन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी भी दी।
आरसीवीपी प्रशासन अकादमी के संचालक मुजीबुर रहमान खान, रीडर डॉ. अनादी मिश्रा, प्रोटोकॉल ऑफीसर वाय.एस. राजावत, सहायक निदेशक संजय श्रीवास्तव, दल में आलोक मालवीय, डीआईजी पी. राजेश, दागवाडोरज, मंदीप सिंह, के.आप्टे, एस.रामाकृष्णना, पंकज ध्यानी,लुइस रिकार्डो बातिस्टा रामाल्हो, वाय.एस.सिखोन, रवि कुमार, लॉय ज़ावो, मुकेश कुमार यादव,निमाल रानासिंघे, एस.एस. धालिवाल शामिल हैं।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन