सिंगरौली
दिव्यांग जनों को चलने फिरने में किसी भी तरह की असुविधा का सामना नही करना पड़े, इस उद्देश्य से दिव्यांग जनों को सामाजिक न्याय विभाग व्दारा मोटराईज्ड ट्रायसिकिल वितरित की जाती है । विश्व दिव्यांग जन दिवस के अवसर पर राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित कार्यक्रम में अजय कुमार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह सहित अन्य जन प्रतिनिधियों के द्वारा दिव्यांग जनो को ट्राईसायकल का वितरण किया गया। इस अवसर पर दिव्यांग अजय ने बताया कि पहले मुझे अपने काम करने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था ।
अब मोटराईज्ड ट्रायसिकिल मिल जाने पर मुझे आने जाने में होने वाली असुविधा से मुक्ति मिल जाएगी । मोटराईज्ड ट्राईसिकिल के साथ हेलमेट भी प्रदान किया गया । जिसका उपयोग ट्रायसिकिल चलाते समय करेंगे । इसके लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव तथा जिला प्रशासन सिंगरौली को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू