October 19, 2026

अल्काराज क्वींस क्लब के दूसरे दौर में हारे

लंदन
विम्बलडन चैम्पियन कार्लोस अल्काराज की विम्बलडन की तैयारियों को करारा झटका लगा जब वह क्वींस क्लब टेनिस के दूसरे दौर में जैक ड्रेपर से 6.7, 3.6 से हार गए।

ब्रिटेन के नंबर एक खिलाड़ी ड्रेपर की यह कैरियर की सबसे बड़ी जीत थी। अब उनका सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल से होगा। विम्बलडन से पहले क्वींस फ्रेंच ओपन चैम्पियन अल्काराज का एकमात्र ग्रासकोर्ट टूर्नामेंट था।

अन्य मैचों में इटली के लोरेंजो मुसेत्ती ने ब्रेंडन नकाशिमा को 6.4, 4.6, 6.4 से मात दी। अब उनका सामना ब्रिटेन के वाइल्ड कार्डधारी बिली हैरिस से होगा। वहीं टॉमी पॉल ने अलेजांद्रो ताबिलो को 6.3, 6.4 से हराया।

 

You may have missed