नई दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में बुधवार को अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राजधानी का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। यह तापमान एक स्वचालित मौसम स्टेशन पर दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी के नरेला में पारा 49.9 डिग्री और नजफगढ़ में 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी के सारे रिकाॅर्ड टूट गए हैं। दिल्ली के मौसम विभाग ने आज शहर में अब तक का सबसे अधिक तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। इस बीच गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग भी बढ़ रही है। भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में बुधवार दोपहर को बिजली की अधिकतम मांग 8,302 मेगावाट पर पहुंच गई।
यह पहली बार है कि दिल्ली में बिजली की मांग 8,300 मेगावाट को पार कर गई है। डिस्कॉम अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा, ''दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 8302 मेगावाट तक पहुंच गई है, जो दिल्ली के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक मांग है। कुछ दिन पहले ही बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। 22 मई को दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 8000 मेगावाट तक पहुंच गई थी। लगातार 12 दिनों तक दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 2024 में 7000 मेगावाट को पार कर गई है।'' बता दें कि दिल्ली के कई शहरों में गर्मी से लोगों का हाल बुरा हो रहा है। कई शहर में लंबे समय से भीषण गर्मी पड़ रही है और नजफगढ़, मुंगेशपुर और नरेला सहित कई इलाकों में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान