सिंगरौली
जिले के सरई थाना क्षेत्र के गन्नई गांव में विगत दिवस इन्द्रपाल अगरिया पिता रामलाल अगरिया की मृत्यु हो गई थी रीवा संभाग के डीआईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया डीआईजी ने मृतक के परिजनों तथा ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी दी । डीआईजी ने कहा की घटना में जो भी व्यक्ति शामिल हैं उन्हें पुलिस शीघ्र गिरफतार कर पुलिस जेल भेजेगी सभी आरोपियों को सजा दी जायेगी । कथित आरोपियों को बंदी बनाने एवं बंदी बनबाने में सूचना या सहयोग करेगा उसे 10,000/- रूपये का इनाम दिया जायेगा । उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा । इस अवसर पर कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा , जिला खनिज अधिकारी ए.के. राय , एसडीओपी राहुल श्याम , नायब तहसीलदार अमित मिश्रा , सहायक खनिज अधिकारी डॉ. विद्याकांत तिवारी सहित राजस्व एवं पुलिस का अमला उपस्थित रहा ।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू