पंजाब
पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, किसानों द्वारा कल यानी 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे। जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने धान की खरीद उचित तरीके से न होने के विरोध में टोल प्लाजा को फ्री करवाने का फैसला लिया है। किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां और महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने बताया कि संगठन की 5 सदस्यीय राज्य नेतृत्व टीम ने उक्त फैसला लिया है। फैसले के अनुसार दोनों तरह के मार्च लगातार दिन-रात जारी रहेंगे। वहीं ये प्रदर्शन केंद्र और पंजाब सरकार दोनों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा घोषित संघर्ष धान की निर्बाध खरीद होने तक जारी रहेगा।
बता दें कि संगठन ने शुक्रवार से विधायकों, मंत्रियों और भाजपा नेताओं के घरों के बाहर स्थायी मोर्चा लगाने का ऐलान किया है। इसी के साथ पंजाब रोडवेज व PRTC के मुलाजिमों ने भी 21 अक्टूबर को बसों का चक्का जाम करने जा रहे है।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन