October 20, 2026

सभी नगरीय निकाय पानी के टंकी एवं नालों की सफाई सुनिश्चित करें : कलेक्टर सिंह

रायपुर

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने रेडक्रास सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली और विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सभी नगरीय निकाय के सीएमओ यह सुनिश्चित करें कि उनके यहाँ पानी के टंकी की सफाई हो गई हो ताकि नागरिकों को स्वच्छ पेयजल मिले। बारिश में किसी भी प्रकार की महामारी या बीमारी ना फैले। इसका साथ ही टंकी सफाई के काम का प्रमाण पत्र प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी नालों-नाली की सफाई पूर्ण करलें ताकि जलभराव की स्थिति ना हो।

डॉ सिंह ने कहा कि आंधी-तूफान की स्थिति आने पर नगर निगम जिला पंचायत, विद्युत विभाग एवं अन्य अधिकारी फिल्ड में तत्काल निकलें और स्थिति पर नजर बनाएं रखें और किसी प्रकार की समस्या आने पर उसका समाधान करें। इससे नागरिकों को समय में राहत मिलेगी। कलेक्टर ने कहा कि एनजीटी ने 15 जून तक सारे रेत खदान बंद किए जाने के निर्देश दिए थे।  इसके बाद भी रेत उत्खखन पाए जाने पर खनिज विभाग तथा अन्य संबंधित राजस्व अधिकारी तत्काल कार्रवाई करें। आबकारी विभाग ओवर रेट की शिकायत पर अविलंब कार्रवाई करें। पौधरोपण के लिए तैयारी करें और स्कूल शिक्षा सहित अन्य विभाग तत्काल जानकारी प्रदान करें। कलेक्टर ने कहा कि खाद्-बीज के स्टॉक पर नज? रखें और इसकी कमी ना होने दें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग बारिश को मद्देनजन रखते हुए दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप एवं सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद उपस्थित थे।

You may have missed