इंदौर
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की हिंदी-उर्दू विभाग प्रवक्ता और लंदन इंटरनेशनल इंडिया हब की डिप्टी डायरेक्टर मार्गेट मक्लाउड का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाओं को लेकर विश्वभर में प्रत्येक मंच पर बांग्लादेश सरकार को घेरा जाने लगा है। अमेरिका की सरकार भी चिंतित है और इस मामले में बांग्लादेश सरकार के रवैये से नाखुश भी है। जल्द ही अमेरिकी सरकार इस मामले में बांग्लादेश सरकार से बातचीत करेगी।
यह बात गुरुवार को मार्गेट ने इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों से संवाद में कही। मार्गेट यूएस काउंसिल जनरल मुंबई के प्रवक्ता ग्रेग पारडो और मीडिया टीम के सदस्य अब्दुल बहाव शेख के साथ इंदौर के दौरे पर पहुंची थीं।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, वे काफी चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी अमेरिका का नजरिया साफ है। अमेरिका की सरकार यूक्रेन के लोगों की हर संभव सहायता करेगी, क्योंकि यूक्रेन के खिलाफ रूस की जंग पूरी तरह संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांत के विरुद्ध है।
इजरायल और फलस्तीन विवाद पर भी मार्गेट ने कहा कि अमेरिका ने शुरू से फलस्तीन के प्रति मानवीयता की भावना रखी है। अमेरिका और इजरायल के बीच लगातार बातचीत हो रही है। अमेरिका बार्डर खोलने पर जोर देने लगा है, क्योंकि सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है। इन दिनों फलस्तीन के लोगों को जरूरत की वस्तुएं पहुंचानी जरूरी है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू