नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके के N ब्लॉक में एक लावारिस बैग मिला। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। फिलहाल अन्य विवरण का इंतजार किया जा रहा है।
इससे पहले 1 मई, बुधवार को दिल्ली के 150 से ज्यादा स्कूलों को भेजे गए एक ईमेल में दावा किया गया था कि स्कूल परिसरों में विस्फोटक रखे हुए हैं। इस धमकी भरे मेल के बाद स्कूलों में बड़े स्तर पर अफरा-तफरी मच गई थी, पढ़ाई रोक दी गई थी और घबराए हुए माता-पिता अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूलों की ओर दौड़ पड़े थे। फिर स्कूलों को खाली कराकर खोजबीन और तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि बाद में यह धमकी पूरी तरह से झूठी साबित हुई। क्योंकि तलाशी के दौरान स्कूल परिसरों से कुछ नहीं मिला और बाद में इस धमकी को फर्जी करार दिया गया। हालांकि इस धमकी के बाद स्कूलों में सुरक्षा इंतजामों को लेकर खतरे की घंटी बज गई थी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान