इंदौर
इंदौर के समीप जाम गेट पर खाई में गिरने से दो स्टूडेेटों की मौत हो गई,जबकि चार छात्र घायल हो गए है। अपने जन्म दिन पर एक छात्रा जाम गेेट से उगता हुआ सूरज देखना चाहती थी।वह अपने छह दोस्तों के साथ कार में सवार होकर गई थी। कार के सामने जानवर आने पर कार चला रहे छात्र ने नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी।
पुलिस के अनुसार सिम्बोयसिस काॅलेज के छात्रा समृद्धि का बर्थ डे था। उसने मंगलवार रात को अपने मित्र यग्नेश उपाध्याय, हर्षिता, विवान, रितेश, शानू के साथ बर्थ डे मनाया। इसकी पार्टी बायपास पर रखी थी। इसके बाद सुबह एक दोस्त उन्हें कार में लेकर जाम गेट की तरफ गया। समृद्धि की इच्छा थी कि वह अपने जन्म दिन पर सूर्योदय देखे। कार की गति काफी तेज थी।
गेट के तीन किलोमीटर पहले कार के सामने एक जानवर आ गया। जिसे देख कार चला रहा छात्र रिते से स्टेयरिंग संभल नहीं पाया। कार एक खाई में जा गिरी। तीन चार पलटी खाने के बाद कार अटक गई, लेकिन उसमें बैठी समृद्धि और यग्नेश की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी छात्र घायल हुए है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल मेें भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल में है। दो छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके सिर और पीठ में गंभीर चोटें आई है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान