टीकमगढ़
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार एवं नोडल अधिकारी स्वीप जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शत-प्रतिशत मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
इसीक्रम में आज जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती ऋजुता चौहान के निर्देशन में जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पीले चावल देकर सभी नागरिकों को 26 अप्रैल 2024 को शत-प्रतिशत मतदान करने जागरूक किया गया। साथ ही मतदान प्रक्रिया के तहत ईवीएम के प्रयोग मतदाता सूची, पहचान सम्बधित जानकारी दी गई।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू