डिंडोरी
जिला डिंडोरी में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय संजय कुमार द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में अपराधों की समीक्षा की गई एवं लंबित अपराधों के निकाल हेतु मार्गदर्शन दिया गया एवं तत्काल अपराधों के निकाल हेतु निर्देशित किया गया इसी तारतम्य में आज दिनांक 21/06/2024 को रक्षित केंद्र डिंडोरी में पुलिस सम्मेलन कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती वाहनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डिण्डोरी के.के. त्रिपाठी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाहपुरा मुकेश अविन्द्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बजाग पुरुषोत्तम मरावी,रक्षित निरीक्षक अभिनव राय , सूबेदार कुंवर सिंह एवं समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी एवं पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त सम्मेलन में पुलिस की समस्या, सुझाव इत्यादि विषयों पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय से वन टू वन चर्चा की गई जिसमें आवासीय व्यवस्थाएं, सड़क,पानी,अवकाश एवं अन्य पुलिस संबंधी की व्यवस्थाएं तथा विभागीय कार्य जो लंबित हैं उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दिये गये ।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू