ईस्ट रदरफोर्ड (अमेरिका)
लॉटेरो मार्टिनेज ने 88वें मिनट में रिबाउंड पर गोल दागा जिससे गत चैंपियन अर्जेंटीना ने चिली पर 1-0 की जीत के साथ कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेस्सी की कॉर्नर किक पर लगाए शॉट को चिली के गोलकीपर क्लॉडियो ब्रावो ने रोक दिया लेकिन रिबाउंड होकर आई गेंद को मार्टिनेज ने गोल में पहुंचाकर टूर्नामेंट का अपना दूसरा गोल किया। खिलाड़ी खड़े होकर तीन मिनट तक इंतजार करते रहे जिसके बाद वीडियो समीक्षा में गोल की पुष्टि हुई। मार्टिनेज का राष्ट्रीय टीम के लिए यह 26वां गोल है।
अर्जेंटीना छह अंकों के साथ ग्रुप ए में सबसे आगे है। कनाडा तीन अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। चिली और पेरू के एक-एक अंक हैं। अर्जेन्टीना की टीम शनिवार को फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स में पेरू के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलेगी।

More Stories
गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर
भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई