October 22, 2026

अर्जुन अवॉर्डी CRPF DIG पर गिरी गाज, यौन शोषण केस में हुए बर्खास्त

नई दिल्ली
 केंद्रीय रिजर्व पुलिस के डीआईजी को यौन उत्पीड़न का दोषी पाए जाने के बाद सीनियर ऑफिसर को बर्खास्त कर दिया गया है। अर्जुन पुरस्कार विजेता डीआईजी रैंक वाले चीफ स्पोर्ट्स ऑफिसर पर विभाग की महिला कर्मियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।

शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस यानी सीआरपीएफ की ओर से की गई एक बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत विभाग की महिला कर्मियों का यौन उत्पीड़न करने का दोषी पाए जाने के बाद एक डीआईजी रैंक के सीनियर ऑफिसर को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया गया है।

अर्जुन पुरस्कार विजेता सीआरपीएफ अधिकारी डीआईजी रैंक के चीफ स्पोर्ट्स ऑफिसर खजान सिंह के ऊपर विभाग की महिला कर्मियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। जानकारी मिल रही है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस की ओर से की गई यह कार्यवाही संघ लोक सेवा आयोग की सिफारिश एवं गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद अमल में लाई गई है।

सूत्रों का कहना है कि सीआरपीएफ महिला कर्मियों के एक ग्रुप द्वारा डीआईजी खजान सिंह के ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी। सीआरपीएफ द्वारा जब यौन उत्पीड़न के इस मामले की जांच की गई तो अपराध की पुष्टि होने के बाद सीआरपीएफ द्वारा यूपीएससी को एक रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने अर्जुन अवार्ड की बर्खास्तगी की सिफारिश की थी।

You may have missed