नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) अपने परिवार के साथ आज अयोध्या (Ayodhya) में रामलला के दर्शन करने जायेंगे. आज सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने आवास से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. दोनो मुख्यमंत्री क़रीबन 1 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुचेंगे. इसके बाद सीधे राम मंदिर पहुंचकर राम लला के दर्शन करेंगे और फिर आज ही दिल्ली के रवाना होंगे.
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सभाजीत सिंह ने रविवार को बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को अयोध्या जाएंगे. उन्होंने बताया कि पार्टी के दोनों नेता दिल्ली से विशेष विमान से पूर्वाह्न करीब 11 बजे अयोध्या हवाई अड्डे पर उतरेंगे और राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे.
इससे पहले रविवार को मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) को छोड़कर उत्तर प्रदेश के दोनों सदन (विधानसभा और विधान परिषद) के करीब 325 विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ नवनिर्मित राम मंदिर का दौरा किया और श्री रामलला का दर्शन पूजन किया. राम मंदिर में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान के सामने साष्टांग दंडवत कर पूजा-अर्चना की. विधायकों के मंदिरों के शहर में पहुंचने पर अयोध्या के वासियों में उत्साह देखा गया और उन्होंने फूलों की वर्षा की. जैसे ही बस ने अयोध्या में प्रवेश किया फूलों की बरसात शुरू हो गयी. लोग उत्साह में नारे लगा रहे थे.
22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों रामभक्तों की उपस्थिति में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की थी. इसके बाद से राम मंदिर के द्वार आम लोगों के लिए खोल दिये गए हैं. रामलला के दर्शन करने के लिए तभी से भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल