मैनपुरी
उत्तर प्रदेश की करहल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बसपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा ने इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए अवनीश कुमार शाक्य को उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है। भारतीय चुनाव आयोग ने उपचुनाव कराने के लिए तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। चुनाव आयोग के अनुसार, 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि, 23 नवंबर को उपचुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि बसपा प्रत्याशी भोगांव विधानसभा प्रभारी हैं। टिकट मिलने के बाद उन्होंने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को मैदान में उतारा है। भाजपा ने अभी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। अखिलेश ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज से चुनाव लड़ा था। अखिलेश इस सीट से जीतकर सांसद बने।
यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सपा सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है और दो सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन