छतरपुर
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर हिंदुत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सभी हिंदुओं को अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित सभी अकाउंट पर अपने-अपने नाम के आगे हिंदू लिखना शुरू करें। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हिंदू अंकित, हिंदू सत्यम, हिंदू मनीष, हिंदू धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगाना प्रारंभ कर दें और सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के आगे हिंदू लगाएं, इससे एक क्रांति खड़ी होगी।
दरअसल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आयोजन किया गया था जो 18 अक्टूबर से 24 अक्तूबर तक किया गया था, जिसमें उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील कि आप सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अपने-अपने नाम के आगे हिंदू लिखना शुरू करें।
इस दौरान उन्होंने कथा सुनने के लिए आए हुए सामने बैठे सभी श्रद्धालु, भक्तगणों से अपने-अपने मोबाइल निकालने को कहा और कहा कि यह वीडियो आप सभी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कीजिए जातपात को मिटाने के लिए अपनी जाति नाम के आगे हिंदू लगाना प्रारभ कर दें।
चर्चाओं में अपील
मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आयोजन किया गया था, जो 18 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक चला था, कथा के दौरान शास्त्री ने श्रद्धालुओं से अपील की और कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स ट्विटर,फेसबुक,इंस्टाग्राम सहित सभी अकाउंट पर अपने-अपने नाम के आगे हिंदू लिखना शुरू करें, इस दौरान उन्होंने कथा सुनने के लिए आए हुई सामने बैठे सभी श्रद्धालु भक्तगणों से अपने-अपने मोबाइल निकालने को कहा और कहा कि यह वीडियो आप सभी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कीजिए जातपात को मिटाने के लिए अपनी जाति नाम के आगे हिंदू लगाना प्रारंभ कर दें. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा की जैसे हिंदू अंकित, हिंदू सत्यम, हिंदू मनीष, हिंदू धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगाना प्रारंभ कर दें और सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के हिंदू लगाए इससे एक क्रांति खड़ी होगी.
लगता है दिव्य दरबार
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जहां पर भी दरबार लगता है वहां पर भक्तों का तांता लग जाता है. बाबा के दिव्य दरबार में लाखों की संख्या में भक्त अर्जी लगाने आते हैं. इसके अलावा बागेश्वर धाम में भी काफी ज्यादा संख्या में भक्त पहुंचते हैं, इसके अलावा बागेश्वर बाबा कल यानि की 24 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के पट्टी तहसील में चल रही राम भद्राचार्य जी की भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे थे.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू