रायपुर
करोड़ों के शराब घोटाले मामले में जेल में बंद होटल कारोबारी अनवर ढेबर की ओर से स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देकर विशेष न्यायालय में जमानत याचिका लगाई गई। गुरुवार को सुनवाई हुई। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को सुनने के बाद शाम को एसीबी-ईओडब्ल्यू की स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश ने जमानत याचिका खारिज कर दी।
वहीं इस मामले के दूसरे आरोपित त्रिलोक सिंह ढिल्लन (पप्पू) की ओर से पेश जमानत याचिका पर शुक्रवार को विशेष न्यायालय सुनवाई करने के बाद फैसला सुनाएगा, जबकि शराब घोटाला केस के आरोपित पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी, पूर्व बीएसपी कर्मी अरविंद सिंह, अनवर ढेबर और त्रिलोक सिंह ढिल्लन की न्यायिक रिमांड कोर्ट ने 30 मई तक बढ़ा दी है।
जेल में पांच दिन पूछताछ करेगी ईडी
अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी, त्रिलोक सिंह ढिल्लन से जेल में ईडी की टीम पूछताछ करेगी। गुरुवार को ईडी की ओर से विशेष कोर्ट में इसके लिए आवेदन लगाया। कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए 27 मई से 31 मई (पांच दिन) तक जेल में पूछताछ की अनुमति दी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय