भोपाल
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) ने बताया है कि स्टेट टाइगर फोर्स द्वारा प्रकरण में की गई सटीक विवेचना के आधार पर प्रकरण में शामिल मुख्य आरोपी राजा शरीफ की जमानत याचिका सत्र न्यायालय जबलपुर से 24 अगस्त को खारिज की गई। प्रकरण में विवेचना जारी है।
उल्लेखनीय है कि स्टेट टाइगर फोर्स मध्यप्रदेश एवं पुलिस उपायुक्त नागपुर शहर के अपराध अंतर्गत दर्ज प्रकरण की विवेचना में मुख्य आरोपी राजा शरीफ नागपुर के पास से जब्त मोबाइल में सिवनी-बरघाट मध्यप्रदेश के जंगल में वन्य-प्राणी सांभर, चीतल एवं नीलगाय का बंदूक से रात्रि के समय उनके प्राकृतिक आवास में अवैध प्रवेश कर शिकार कर फोटो-वीडियो बनाये गये थे। स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को नागपुर एवं 3 आरोपी को सिवनी जिले से 3 अगस्त को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया था।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान