बमीठा
दिनांक 19 नवंबर को आरोपियों द्वारा ग्राम कुटिया में विवाद कर कट्टे से फायर कर हमला किया गया था, दो व्यक्ति घायल हुए थे जिनका उपचार चल रहा है। रिपोर्ट पर थाना बमीठा में भारतीय न्याय संहिता की हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी फरार हो थे, जिनकी तलाश की जा रही थी।
पुलिस टीम ने घटना के मुख्य आरोपी पप्पू यादव उर्फ आसाराम यादव पिता नाथूराम निवासी ग्राम कुटिया को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा एवं कारतूस बरामद किए गए। आरोपी पप्पू यादव को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। आरोपी पूर्व से जुआ एवं अवैध हथियार के 2 अपराध में लिप्त है। अन्य आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही मे एसडीओपी खजुराहो प्रभार श्री शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, उपनिरी मोहन सिंह ,उपनिरी ख्रिस्टोफर टोप्पो, सउनि अशोक शर्मा , सउनि कमलेश दुवेदी प्र.आर. रामकृपाल, आर. भानू पटेल, निकेश, उदय की भूमिका रही।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान