ग्रेटर नोएडा
सवा साल के बेटे को पिता का हक दिलाने व पति की तलाश में ग्रेटर नोएडा पहुंची बांग्लादेश की महिला सोनिया न्याय की लड़ाई को बीच में अधूरा छोड़कर वापस अपने वतन लौट गई है। उसके वीजा की अवधि समाप्त हो गई थी। इस वजह से उसे बीच में ही वापस जाना पड़ा।
सौरभ से लिखित अनुमति लेनी पड़ी
बेटे को वापस ले जाने के लिए सोनिया को सौरभ से लिखित में अनुमति लेनी पड़ी। इसके बाद ही वह अपने बेटे को साथ ले जा सकी। हालांकि, सोनिया ने दावा किया है कि वह जल्द ही वापस लौटेगी और बेटे को पिता का हक दिलवाएगी। दरअसल बांग्लादेश की रहने वाली महिला सोनिया का दावा है कि ग्रेटर नोएडा के शिवालिक होम्स का रहने वाला सौरभ तिवारी उसका पति है। दोनों का सवा साल का बेटा है। सौरभ बीच में सोनिया को छोड़कर वापस ग्रेटर नोएडा आकर रहने लगा। पति की तलाश में सोनिया बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा आ गई थी।
पिछले साल अगस्त में भी गई थी वापस
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब सोनिया वापस बांग्लादेश गई हो। इससे पूर्व तीन अगस्त को भी वह बांग्लादेश चली गई थी। वीजा अवधि बढ़वाने के बाद में वापस भारत आई थी। इसी बीच अब उसके वीजा की दोबारा अवधि समाप्त हो गई है। इस वजह से वापस बांग्लादेश चली गई है।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल