सीधी
जिले में एक भाभी ने अपने देवर के गुप्तांग पर ब्लेड से हमला कर दिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे पास के एक सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर कुसमी पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, सीधी के आदिवासी अंचल कुसमी क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही सगे देवर के गुप्तांग पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इलाज के लिए परिवार के अन्य लोगों ने उसे कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज अभी चल रहा है। जानकारी के अनुसार एक भाभी ने अपने ही देवर के गुप्तांग में ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। इस घटना के बाद जब पीड़ित के गुप्तांग से खून बहने लगा तो वो दौड़ता हुए अपने मां-बाप के पास गया। जहां मां-बाप ने उसे रात 12 बजे कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और थाना कुसमी में पहुंचकर सूचना दी।
घायल युवक ने क्या कहा?
घटना के संबंध में घायल युवक ने बताया है कि जमीनी विवाद का मामला था। भाभी ने उसे बात करने के लिए कमरे में बुलाया था। उसने अपने हाथों में ब्लेंड पकड़ा हुआ था। बात करते हुए उसने मेरे गुप्तांग पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले में मैं घायल हो गया और घर के अन्य लोगों ने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया।
ASP ने क्या कहा?
इस मामले में एएसपी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि डॉयल 100 को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट पर हमला करके घायल कर दिया गया है। घायल को कुसमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक घायल की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू