अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ भारतीय किसान संघ हुआ लामबंद
जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन
डिंडोरी
शहपुरा किसानों के हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करवाने के लिए शासन-प्रशासन तक आवाज बनने का कार्य भारतीय किसान संघ डिंडोरी करती है ।
इन दिनों शक्ति की उपासना में सभी लोग लगे हुए है, वहीं विघुत विभाग शहपुरा भी अघोषित बिजली करने में लगी है ।
यहा तक की ग्रामीण क्षेत्रों मे 10 घंटे तक लगातार बिज़ली बंद होने से ग्रामीण किसान परेशान होते है l
विद्युत विभाग के आला अधिकारियों को विजली व्यवस्था को लेकर चिंता भी नहीं है जिसका खामियाजा ग्रामीणों को उठानी पड रही है ।
बिजली विभाग के इस मनमानी रवैये के विरोध में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार शहपुरा को ज्ञापन सौंपा गया है ।
वहीं दूसरी ओर बजाग तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीगहन में 1 वर्ष से ट्रांसफार्मर खराब है, ग्राम खारीडीह में 6 माह से ट्रांसफार्मर खराब है तथा करंजिया उप तहसील में राजस्व प्रकरण लंबित है इन समस्याओं के जल्द निराकरण करवाए जाने के लिए बजाग तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव ने नायब तहसीलदार करंजिया को ज्ञापन सौंपा है ।
ज्ञापन के दौरान भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, तहसील कार्यालय मंत्री संत कुमार सहित किसान बंधु उपस्थित रहे

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू