मुंबई,
अभिनेत्री काजल त्रिपाठी और गायिका गोल्डी यादव का भोजपुरी गाना 'ये राजा बेनिया डोलाई' रिलीज हो गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर भोजपुरी गाना 'ये राजा बेनिया डोलाई' को रिलीज किया गया है।इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि अभिनेत्री काजल त्रिपाठी गर्मी से परेशान है और उसका हाल बेहाल है। वह अपने पति से कहती हैं कि…'कईल मेकअप बेकार होखता, गर्मी के सीमा पार होखता, अंचरा के हाँके कबले मुँहवा सुखाई, ये राजा धीरे धीरे बेनिया डोलाई, मेहरी के मनवा खुश हो जाई…'
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'ये राजा बेनिया डोलाई' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को गोल्डी यादव ने अपनी खास शैली में गाया है। इस गाने को गीतकार शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी एवं सनी, डीओपी गौरव राय, रंजन, ड्रेस डिजाइनर बादशाह खान हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

More Stories
कॉमेडियन सतीश शाह का निधन, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
ऑपरेशन सिंदूर के बीच श्रेया घोषाल ने अपना कॉन्सर्ट बढ़ाया आगे, पाकिस्तान को सबक सिखा रही भारतीय सेना
टीम इंडिया ने तीसरी बार जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, न्यूजीलैंड से लिया 25 साल पुराना बदला