उज्जैन
शिप्रा नदी में बार-बार प्रदूषित कान्ह नदी का पानी मिलने से जलप्रदाय व्यवस्था मे आ रहे व्यवधानों से शहर की पेयजल व्यवस्था बाधित हो रही है। इसके कारण प्रतिदिन जलप्रदाय में शहर की संपूर्ण टंकियों को एक साथ भरने में आ रही समस्या के दृष्टिगत तथा ग्रीष्म ऋतु में शहरवासियों को पर्याप्त रूप से पेयजल उपलब्ध कराने हेतु आयुक्त नगर पालिका निगम उज्जैन एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई पेयजल समीक्षा में यह निर्णय लिया गया है कि आज 1 अप्रैल 2024 से संपूर्ण शहर में प्रतिदिन के स्थान पर एक दिन छोड़कर जलप्रदाय किया जाएगा।
इस क्रम में 1 अप्रैल 2024 को उज्जैन उत्तर क्षेत्र में निर्धारित समय प्रातः 7:30 से 8:30 तक तथा 2 अप्रैल 2024 को उज्जैन दक्षिण क्षेत्र में पूर्व निर्धारित समय अनुसार प्रातः 5:30 से 6:30 तक जलप्रदाय किया जाएगा तथा आगामी आदेश तक इसी क्रम में जलप्रदाय जारी रहेगा। इंदिरानगर (वार्ड क्रमांक 16 को छोड़कर) खिलचीपुर और कानीपुरा टंकी तथा वार्ड क्रमांक 2 के डायरेक्ट सप्लाई वाले क्षेत्रों में उज्जैन दक्षिण क्षेत्र के साथ-साथ जलप्रदाय किया जाएगा।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान