October 19, 2026

बीजापुर : आईईडी विस्फोट में सीएएफ का जवान घायल, तीन आईईडी बरामद

बीजापुर.

बीजापुर जिले में रविवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का एक जवान घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि डुमरीपलनार और तिमेनार गांवों के बीच विस्फोट स्थल से 5 किलोग्राम वजन वाले तीन आईईडी भी बरामद किए गए।उन्होंने बताया कि विस्फोट सुबह करीब नौ बजे हुआ, जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम इलाके में निगरानी अभियान पर निकली थी।

उन्होंने बताया कि सीएएफ का एक जवान आईईडी के संपर्क में आ गया, जिससे विस्फोट हो गया। जवान के पैर में चोटें आईं और उसे नेलसनार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि आगे के इलाज के लिए उन्हें हवाई मार्ग से रायपुर ले जाया जाएगा। सुरक्षाकर्मियों ने घटनास्थल से 5 किलोग्राम वजन वाली तीन प्रेशर आईईडी भी बरामद की और उन्हें निष्क्रिय कर दिया। अधिकारी ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है।

You may have missed