October 19, 2026

बीजापुर : इंद्रावती नदी में बहकर लापता हुआ छात्र, खोजबीन में जुटी एनडीआरएफ की टीम

बीजापुर.

जिले के भोपालपटनम ब्लाक के मट्टीमरका में पिकनिक मनाने गया एक छात्र इंद्रावती नदी में बहने से लापता हो गया। एनडीआरएफ की टीम शुक्रवार की सुबह छात्र की तलाश करेगी। भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया भोपालपटनम के इंद्रावती कॉलेज से छात्र-छात्राएं शुक्रवार को पिकनिक मनाने मट्टीमरका गये हुए थे।

इसी बीच दोपहर तीन से चार बजे के दरमियान इंद्रावती नदी में बहने से एक छात्र लापता हो गया। थाना प्रभारी जांगड़े ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि छात्र उन्हें बिना बताए पिकनिक में गये थे। इसकी सूचना कॉलेज प्रबंधन को नहीं दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम यहां पहुंचकर छात्र की खोजबीन करेगी। उन्होंने बताया कि छात्रों ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

You may have missed