बीजापुर.
बीजापुर नगर के अटल आवास से लगे मनकेली गोरना के जंगल के पास नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम के नक्सलियों ने रविवार रात डीआरजी जवान को गोली मार कर घायल कर दिया था। सोमवार को एक बार फिर बासागुड़ा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने तीन ग्रामीणों पर कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला कर दिया। इस हमले में दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, एक ग्रामीण को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम बसागुड़ा थाना क्षेत्र के बासागुड़ा पुसबाका मार्ग पर कलार पारा के पास अज्ञात हमलावरों ने तीन ग्रामीणों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दिया। इस हमले में चन्द्रिया मोडियम व अशोक भंडारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य ग्रामीण रमेश कारम इस हमले में जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए बासागुड़ा अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह घटना आपसी रंजिश से जुड़ा लग रहा है। पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश कर रही हैं। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक कारण का पता लग पाएगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय