बागपत
यूपी के बागपत जिले में बीजेपी जिलाध्यक्ष के बेटे की शादी क्षेत्र में चर्चा बन गईं। यह शादी अनोखी शादी नहीं, लेकिन इस की खबर ने सबका ध्यान खींचा है। दरअसल बीजेपी जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के बेटे आकाश ने हरियाणा के पानीपत से हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर पहुंचे हैं। चर्चा है कि हेलीकॉप्टर की व्यवस्था बीजेपी के एक स्थानीय नेता द्वारा की गईं। जिससे क्षेत्र में चर्चा बन गईं।
दरअसल वेदपाल उपाध्याय बागपत से बीजेपी जिलाध्यक्ष हैं और उनके बेटे आकाश की शादी हरियाणा के पानीपत में हुई। शादी की रस्में पूरी धूमधाम से हुईं लेकिन विदाई के वक्त हेलीकॉप्टर के आने से सबकी निगाहें उस पर टिक गईं और बीजेपी जिलाध्यक्ष के बेटे आकाश जब अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचे और यह अनोखा पल सभी के लिए यादगार बन गया। लेकिन साथ ही क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया। चर्चा है कि बीजेपी के एक स्थानीय नेता द्वारा हेलीकॉप्टर का इंतजाम कराया गया था।
आपको बता दें कि भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय छपरौली क्षेत्र के ककोर गांव के रहने वाले हैं। उनके बेटे आकाश उपाध्याय की कुछ समय पहले ही शादी पक्की हुई थी। आकाश की शादी हरियाणा के पानीपत जिले के पसीना खुर्द गांव में तय हुई। शादी की तैयारियां दोनो ही परिवारों ने शुरू कर दीं। आकाश की दुल्हन खुशबू के परिवार में भी तैयारियां शुरु हुई हैं। वेदपाल उपाध्याय ने अपने परिचितों से बारात में चलने का आग्रह किया। तभी बागपत के बीजेपी नेता हरीश चौधरी ने उन्हें उपहार में हेलीकॉप्टर की सवारी गिफ्ट कर दी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान